logo

आश्रम में घुसकर बुजूर्ग को गला रेंतकर मारने की कोशिश, बेटी पर ही संदेह

आश्रम.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

साबिहगंज जिल के जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के एक वृध्दा आश्रम में बुजूर्ग को जान से मारने की कोशिश की गई है। बुजूर्ग के गला रेंतकर मारने का प्रयास किया गया है। अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ता जा रहा है कि आश्रम में घुसकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बुजूर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। बुजूर्ग का नाम अनिरूध्द प्रसाद साह (78) है।

सुबह साथियों मे मचाया शोर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बुजूर्ग सुबह अधमरे हालत में परिसर में बेहोश पड़े थे। उनके बाकी साथियों ने जब उन्हें इस हालत में देखा तो शोर मचाने लगे। उनके कंधे पर गमछा था, और गले में दो जगह पर हमले के निशान है। वहीं से खून बह रहा था। इसके बाद उनको सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। अब डॉक्टर उनको दुमका रेफर करने की तैयारी कर रहे हैं। बाल कल्याण पदाधिकारी पूनम कुमारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वृद्धाश्रम में करीब दो दर्जन महिला-पुरुष रहते हैं। इसका संचालन एक गैर सरकारी संस्था करती है।

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT

बेटी पर है शक

जानकारी के अनुसार अनिरूध्द प्रसाद बरहेट के रहने वाले हैं। वह आश्रम में मई 2022 से रह रहे हैं। उनकी दो बेटी और एक बहन है। उनकी पत्नी के देहांत के बाद बहन ने ही दोनों बेटियों को पाला है। इसिलए वह चाहते हैं कि उनकी संपत्ति में बहन को भी हिस्सा मिले। लेकिन उनकी बेटी नहीं चाहती है कि बेटी को हिस्सा दिया जाए। इस वजह से उनकी एक बेटी अक्सर पिता के साथ कलह किया करती है। इसलिए वह अपना घर छोड़कर आश्रम में रह रहे थे, क्योंकि उनको अपनी जान जाने का डर सता रहा था। अब लोगों का संदेह बेटी के ऊपर ही जा रहा है कि उसने ही संपत्ति के लालच में पिता को जान से मरवाने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ेः- शौच करने गई नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट